पुणे, महाराष्ट्र – पुणे के मुंधवा इलाके में सरकारी जमीन की खरीद को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। इस भूमि खरीद प्रकरण में अब दिग्विजय पाटिल और शीतल तेजवानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कौन हैं दिग्विजय पाटिल?
दिग्विजय पाटिल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के भांजे हैं। पाटिल ‘Amadea Enterprises LLP’ नामक कंपनी के पार्टनर हैं, जिसमें अजित पवार के बेटे पार्थ पवार भी हिस्सेदार हैं। इस कंपनी ने पुणे के मुंधवा क्षेत्र में करीब ₹300 करोड़ की सरकारी जमीन खरीदी थी।
कौन हैं शीतल तेजवानी?
शीतल तेजवानी एक कारोबारी महिला हैं, जिनका नाम पहले भी बैंक लोन घोटाले और फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। इसी जमीन सौदे में तेजवानी के पास पावर ऑफ अटॉर्नी होने का दावा किया गया है।
क्या है आरोप?
आरोप है कि इस सौदे में जमीन की वास्तविक कीमत और स्टांप ड्यूटी दोनों को गलत तरीके से कम दिखाया गया, जिससे सरकार को भारी नुकसान हुआ। प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों में अनियमितता और मिलीभगत की बात सामने आई है।
सरकारी कार्रवाई
